क्या भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के लिए खुल गए रास्तें? आसान भाषा में समझें क्या है सरकार की नई पॉलिसी
IND vs PAK Cricket Match: खेल मंत्रालय की नई पॉलिसी ने क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल पैदा कर दिया है कि क्या अब भारत और पाकिस्तान के बीच द्वीपक्षीय सीरीज हो पाएगी? क्या पाकिस्तान की टीम भारत आ पाएगी? आपको बता दें कि हाल ही में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका ने मिलकर की थी। इस टूर्नामेंट में अपने सभी मैच पाकिस्तान ने श्रीलंका में खेले थे। इससे पहले पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी की थी। उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने पाकिस्तान न जाकर अपने सभी मुकाबले दुबई में खेले थे।
Original source: cms.patrika.com →