बेंगलुरु से फिर छिन गई मेजबानी, चैंपियन बनने के बाद भी RCB के घर में क्यों नहीं होगा फाइनल? जानें कब-कब टूटा यह रिवाज
Why IPL 2026 final not in Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक पुरानी परंपरा रही है कि जो टीम खिताब जीतती है, अगले साल का फाइनल उसी के ‘घर’ (होम ग्राउंड) पर खेला जाता है। लेकिन साल 2026 में यह परंपरा टूटती नजर आ रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी तो जीती, लेकिन 2026 का फाइनल उनके घर बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होगा। BCCI ने साफ कर दिया है कि इस बार खिताबी जंग 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी।
Original source: cms.patrika.com →