Ishan Kishan ने मैच जीतने के बाद पंजाब किंग्स के जख्मों पर छिड़का नमक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका पोस्ट
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की 33 रनों की शानदार जीत के बाद ईशान किशन ने पंजाब किंग्स पर तंज कसते जख्मों पर नमक छिड़का है। किशन ने 32 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 55 रनों की अहम पारी खेली, लेकिन यह पारी बहुत पहले खत्म हो सकती थी, क्योंकि पीबीकेएस ने मैच के दौरान उन्हें एक नहीं, बल्कि तीन जीवनदान दिए थे। पंजाब की खराब फील्डिंग टीम को भारी पड़ी, क्योंकि एसआरएच ने 235/4 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में पंजाब किंग्स ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद 202/7 रन ही बना सकी।
Original source: cms.patrika.com →