2-0 या 1-1… श्रीलंका सीरीज के कौन से नतीजे से भारत को WTC क्वालीफिकेशन में होगा फायदा? आकाश चोपड़ा ने बताया पूरा गणित
India wtc 2025-27 final scenario ahead of Sri Lanka test: भारतीय टीम फिलहाल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 (WTC) की पाइंट्स टेबल में 9 मैचों के बाद चार जीत और चार हार के साथ पांचवें पायदान पर है। भारत के पूर्व ओपनर और एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा का मानना है कि डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदें श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर काफी हद तक निर्भर करती हैं। इस सीरीज के नतीजे किस तरह से भारत की उम्मीदों पर असर डालेंगे? इसको लेकर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा टीम इंडिया फाइनल मुकाबले की दौड़ में मुश्किल स्थिति में है।
Original source: cms.patrika.com →