sports

हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा

क्रिकेट में चोट लगना आम बात है. BCCI ने खिलाड़ियों की चोट प्रबंधन व्यवस्था की सुविधा बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में की हुई है. हालांकि इसके प्रबंधन को लेकर पिछले कुछ समय से गंभीर सवाल उठ रहे हैं. हाल ही में जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए, जबकि पहले राष्ट्रीय चयन समिति को भरोसा दिलाया गया था कि वह इस सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे. चयनकर्ताओं और CoE की स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिकल टीम के बीच तालमेल की कमी सामने आ रही है. इस बीच एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. हर्षित राणा को जब इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया था, उनका वजन 97 किलोग्राम था.

हर्षित राणा घुटने की समस्या के कारण कई महीनें तक क्रिकेट से दूर रहे थे, उनकी सर्जरी भी हुई थी. इसके बाद उनकी वापसी हुई थी, लेकिन फिर हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई. टाइम्स ऑफ इंडिया ने BCCI के एक अधिकारी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया, "भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बताया था कि हर्षित राणा का वजन 4 किलो ज्यादा था. CoE को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए था."

सूत्र ने बताया, "हर्षित राणा से CoE स्टाफ ने कहा है कि उनका वजन 96 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए. अभी 94 किलोग्राम उनका वजन है. उम्मीद है कि अगले सप्ताह उन्हें मंजूरी मिल जाएगी. लेकिन जब इंग्लैंड दौरे के लिए उनका चयन भारतीय टीम में हुआ था तब उनका वजन 97 किलोग्राम था."

यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात

जसप्रीत बुमराह IPL 2026 के बाद वापसी कर रहे थे, चोट के कारण वह इंग्लैंड में सिर्फ 2 वनडे खेल पाए थे. उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए चुना गया था, लेकिन समय से फिट नहीं हो पाने के कारण उन्हें इस दौरे से भी बाहर होना पड़ा. भारत बनाम श्रीलंका 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी. इससे पहले शुक्रवार (7 अगस्त) से भारत और श्रीलंकाई XI के बीच 3 दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?

Original source: www.abplive.com →